गाजियाबाद के मुरादनगर में लखनऊ में हाल ही में हुई घटना के बाद प्रशासन और फायर विभाग सतर्क हो गया है। मंगलवार को रेलवे रोड समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कोचिंग सेंटरों और शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई।