मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भूडगढ़ी रजबहे के पास देर पन्नी व रद्दी कागज गत्ता लेकर गत्ता फैक्टरी जा रहे केंटर में अचानक आग लग गई। केंटर चालक ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।