नगर की पॉश कालोनी कविनगर में दो बदमाश मंगलवार की लोहा कारोबारी के घर में घुस आए। गार्ड और वृद्घ दंपती के गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और अलग-अलग कमरे में बंधक बना दिए। बदमाश मोबाइल पर अन्य साथी से बात करते रहे और अलमारी खोलकर 25 लाख रुपये की नकदी और करीब 80 लाख रुपये की कीमत के जेवर लूटकर फरार हो गए। कारोबारी रामदास गुप्ता (78) ने कविनगर थाने में नौकर को नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।