फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में खेल प्रतियोगिता का बच्चों ने दिखाया दम

श्याम जी. Updated Mon, 10 Feb 2025 12:16 PM IST

कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उप जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम बिश्नोई ने किया। बच्चों ने 50 मीटर दौड़, बॉल कलेक्ट रेस, आइसक्रीम रेस, थ्री लेग रेस, हर्डल दौड़ व अन्य खेल में उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। मुख्य अतिथि अधिकारी पूनम बिश्नोई ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। खेल प्रतियोगिता बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहता है। इससे बच्चों में खेल भावना का विकास होता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। प्रधानाचार्य निवेदिता राना ने प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आभा शर्मा, गीता अरोड़ा, अंशी, लीना तनेजा, ज्योति मेहता व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें