इंदिरापुरम के न्यायखंड एक स्थित सुपरटेक आईकॉन सोसायटी निवासी बैंक प्रबंधक रुखसाद मंसूरी की पत्नी नगमा को छिनैतों ने निशाना बताया। धक्का लगने की वजह महिला जमीन पर गिरकर चोटिल हो गई। वहीं भागने के दौरान चेन कुछ दूरी पर गिर गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वारदात सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बैंक प्रबंधक की पत्नी नगमा ई-रिक्शा से उतरकर सोसायटी के गेट नंबर दो से अंदर जा रही थीं। गेट से कुछ ही दूरी पर दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें धक्का देकर गले से चेन खींच ली। धक्के की वजह से नगमा चोटिल हो गईं, लेकिन मौके से भागने के दौरान छिनैतों के हाथ से चेन कुछ दूरी पर गिर गई। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घटनास्थल से आगे के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।