फरीदाबाद जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों में शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों से संवाद किया और परीक्षा से जुड़े तनाव, डर और दबाव से निपटने के उपाय बताए।