फरीदाबाद में चल रहे सरस मेले में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। यहां पहुंच रहे पर्यटक विभिन्न राज्यों की कलाओं से रूबरू हो रहे हैं। सेक्टर- 12 स्थित एचएसवीपी मैदान में आयोजित सरस मेले में मार्बल से बने शेर, हाथी, तुलसी गमला और शोपीस फव्वारे लोगों को पसंद आ रहे हैं।