2900 किलो विस्फोटक और दिल्ली बम धमाके के बाद चर्चा में आए धौज गांव के बाद अब फरीदाबाद के एक अन्य गांव खंदावली तक आतंक की आंच पहुंच गई है। दिल्ली बम धमाके में कथित रूप से शामिल संदिग्धों और उनकी मदद करने वालों की दूसरी लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार यहां खंदावली गांव में खड़ी मिली है। लाल रंग की कार मिलने वाले खंदावली गांव में एनएसजी ने सर्च ऑपरेशन चलाया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।