जिला शिक्षा विभाग अब गणित ओलंपियाड की तरह ही जिला स्तर पर साइंस ओलंपियाड के आयोजन की तैयारी कर रहा है। इस तरह की प्रतियोगिता कराने वाला फरीदाबाद पूरे हरियाणा का पहला जिला बनेगा। इस प्रतियोगिता से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सकेगा। प्रतियोगिता में जिले के राजकीय और निजी स्कूलों के छात्र साथ हिस्सा ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।