फरीदाबाद के मुजेसर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग जर्जर हालत में है। इसमें जगह-जगह दरारें हैं। प्लास्टर झड़ रहा है। अंदर भी शौचालय टूटा पड़ा है। इस बिल्डिंग का निर्माण 2012 में हुआ था। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि तब से लेकर आजतक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। यहां प्रतिदिन 200 से 250 मरीज इलाज के लिए आते हैं।