फरीदाबाद के सेक्टर-7, 9 और 10 में डिस्पेंसरी न होने के कारण लोगों को इलाज के लिए सेक्टर-8 जाना पड़ता है। पहले सेक्टर-7 में संचालित डिस्पेंसरी को अब सेक्टर-8 में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे तीनों सेक्टरों के निवासियों को सामान्य बीमारियों के उपचार और दवाइयों के लिए भी वहीं जाना पड़ता है।