फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना बचाने की जद्दोजहद: फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी के लोगों ने लघु सचिवालय के बाहर जमाया डेरा, की ये मांग

अनुज कुमार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:26 PM IST

फरीदाबाद में नेहरू कॉलोनी के निवासी अपने आशियाने बचाने के लिए सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर तोड़फोड़ का विरोध करने पहुंचे हैं। जहां लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उपायुक्त से मिलने के इंतजार में लोग लघु सचिवालय के बाहर बैठ गए हैं। बीती 28 जून को प्रशासन की तरफ से नेहरू कॉलोनी को खाली कराने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। नोटिस मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, निवासियों को 15 दिन का समय दिया गया है। उन्हें 10 जुलाई तक अपने घर खाली करने होंगे, अन्यथा इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, तय समयसीमा के बाद बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें