फरीदाबाद। सेक्टर स्थित मास्टर्स क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में मास्टर्स क्रिकेट अकादमी ने एक रोमांचक मुकाबले में एफसीएससी क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी को आई एफसीएससी की टीम 19.4 ओवर में महज 131 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में बल्लेबाजी को उतरी मास्टर्स की टीम ने 20वें ओवर में दो गेंद शेष रहते छह विकेट 132 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। एफसीएससी कि ओर से दिनेश सोलंकी ने 30 रन बनाए जबकि अमोद त्यागी ने 27 और विभूराज ने 19 रन का योगदान दिया। मास्टर्स के लिए विक्रम और रंजीत कुमार ने दो-दो पदक अपने नाम किए। इसके जवाब में मास्टर्स के लिए बल्लेबाजी को आए मोहित नेगी 42 और सतीश नेगी ने महज 18 गेंदों पर 30 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। एफसीएससी के लिए दिनेश सोलंकी ने दो विकेट चटकाए। 30 रन बनाने वाले सतीश नेगी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।