सराय ख्वाजा बाजार में गुरुवार शाम के समय दो नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर जेवरात की दुकान में घुस गए। जहां लूटपाट करने का प्रयास किया। दुकान में कार्यरत कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों के उलझने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।