दीपावली और भैया दूज के लिए अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। बुधवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ रही है। जम्मू से पुणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जमकर भीड़ रही। दीपावली भैया, भैया दूज और छठ पर्व के लिए अपने घरों को जाने के लिए यात्रियों में होड़ लगी है। बुधवार को फरीदाबाद से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखी गई। लोगों को अपने घरों को जाने के लिए ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिला। ऐसे में यात्रियों को सफर के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीटों से अधिक लोग ट्रेनों में खड़े दिखाई पड़े। यहां तक की ट्रेनों में जमीन पर नीचे बैठकर भी लोगों ने यात्रा की। झेलम एक्सप्रेस में टिकट सीट पर 5 से 6 यात्रियों ने सफर किया। गैलरी और दरवाजे के पास भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस में अफरा-तफरी का सामना करना पड़ा।