फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिवाली और भाई दूज पर विभिन्न रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2024 11:01 PM IST

दिवाली और भाई दूज का त्योहार होने के चलते डिपो की ओर से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। जिसको लेकर डिपो की ओर से तैयारी कर ली गई है वहीं चालक व परिचालकों की छुट्टी भी रद्द कर दी है। इसके अलावा भाई दूज पर अपने महिलाओं को रोडवेज बस सेवा में फ्री सफर करने की सुविधा नहीं मिलेगी। डिपो से हर रोज करीब 150 बसे विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। त्योहार का सीजन के चलते डिपो की ओर से सोमवार को विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। फरीदाबाद औद्योगिक हब है। जिसके चलते सबसे ज्यादा लोग दूर दराज के रहने वाले होते हैं। वह त्योहार पर अपने परिवार के पास जाते हैं। उन लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में कोई परेशानी ना हो उसके लिए रोडवेज विभाग की ओर से खास तौर पर अलीगढ़ और आगरा रूट पर 15 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। जिसको लेकर डिपो की ओर से तैयारी कर ली गई है। साथ ही त्योहारी सीजन के चलते चालक व परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें