फरीदाबाद के बल्लभगढ़ मैन बाजार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एक महीने से सफाई नहीं होने की वजह से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ था। बृहस्पतिवार की सुबह व्यापारी नेता राहुल गोयल ने निजी कर्मचारियों को बुलाकर बल्लभगढ़ में बाजार की सफाई करवाई। उन्होंने कहा कि अब हर रोज सफाई होगी। ताकि दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी ना हो कोई परेशानी।