बल्लभगढ़ में एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी पांच साल की बच्ची को टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को उपचार के लिए बीके अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।