फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद में मैदान में भगवान गोवर्धन की उकेरी गई 155 फीट की प्रतिमा

Sat, 02 Nov 2024 01:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

दशहरा मैदान में देव सेना द्वारा विश्व का सबसे बड़ा 155 फुट के भगवान गोवर्धन की आकृति दशहरा मैदान में उकेरी गई। देव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण सैनी ने बताया कि दो नवंबर की दोपहर दो बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों से शुरुआत होगी। उसके बाद भंडारा होगा। जिसके चलते शाम को पांच बजे विधि विधान से गोवर्धन पूजा कर 7 बार परिक्रमा लगाई जाएगी। इस अवसर पर जिले के 10 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। जिसके चलते पुलिस की ओर से ओर से दशहरा मैदान के दोनों मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं पार्किंग को लेकर भी व्यवस्था की गई है। यह गोवर्धन सिर्फ गाय के गोबर से बनाया जाएगा। सबसे पहले इस जगह पर गंगाजल से छिड़काव करके फिर गोवर्धन महाराज की आकृति बनाई जाएगी। जो लोग अपने घरों में गोवर्धन की पूजा करते हैं वो लोग यहां पर भी आकर पूजा कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से अनुमति मिल चुकी है। इस दौरान लोगों को 56 भाग का प्रसाद ग्रहण कर सकते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें