फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: बीते 10 दिनों से सड़क पर जमा है सीवर का पानी, स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीज हो रहे परेशान

अनुज कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 11:12 PM IST

मुजेसर स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार के बाहर पिछले करीब 10 दिनों से सड़क पर सीवर का पानी जमा है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का पानी भरा होने के कारण मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जहां स्वास्थ्य केंद्र बना है वहां पहले तालाब हुआ करता था। क्षेत्र में ढलान अधिक होने के कारण नाले में जरा सा कचरा जाम होते ही पानी भर जाता है और सीवर का गंदा पानी सीधे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सड़क पर जमा हो जाता है। इससे न केवल आवाजाही बाधित होती है, बल्कि संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें