फरीदाबाद में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में कार्यस्थलों पर महिलाओं के प्रति होने वाले उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला का मकसद महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में सरकारी और निजी संस्थानों के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।