फरीदाबाद के नचौली निवासी कन्हैया नाथ का आरोप है कि परिवार पहचान पत्र में अधिक आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड करीब डेढ़ साल पहले कट गया। वर्ष 2024 से वह समाधान के लिए लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। सेक्टर-15 से सेक्टर-12 कार्यालय भेजे जाने और समाधान शिविर में शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।