एनआईटी 4-5 मार्केट के व्यापारियों ने बुधवार को थाना प्रभारी (एसएचओ) महावीर सिंह से मुलाकात कर बाजार की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उनके सामने रखा। व्यापारियों का कहना है कि शाम के समय पुलिस की भारी नाकाबंदी और चेकिंग अभियान के कारण ग्राहक बाजार में आने से कतराने लगे हैं, जिससे उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।