इंद्रा नगर स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय की हालत चिंताजनक है। स्कूल की इमारत केवल जर्जर ही नहीं हुई बल्कि छत से लेंटर के टुकड़े गिर रहे। एक दशक से भी अधिक से कमरों की दीवारों में दरार है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इन खतरनाक हालातों में आज भी बच्चों की पढ़ाई जारी है।