फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: भाजपा विधायक सतीश फागना ने बीच सड़क पर उतरकर खुलवाया ट्रैफिक जाम; खुद बने पुलिसकर्मी

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 08:55 PM IST

जिले की एनआईटी सीट से भाजपा विधायक सतीश फागना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आ रहे हैं। चार फरवरी की रात करीब 10 बजे, दिल्ली से लौटते समय विधायक गुरुग्राम-पाली रोड पर जाम में फंस गए थे। शादियों के सीजन के कारण लगे इस जाम में उनकी गाड़ी करीब पौने घंटे तक थमी रही। जब स्थिति नहीं सुधरी, तो विधायक अपनी कार से उतरे और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर चौक तक पहुंचे। वहां उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर खुद मोर्चा संभाला और वाहनों को दिशा निर्देश देकर रास्ता साफ करवाया। उनके साथ उनका निजी स्टाफ और गनमैन भी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस घटना पर सतीश फागना ने कहा कि विधायक होने से पहले वे एक आम नागरिक हैं और जनता की तकलीफ समझते हैं। बता दें कि फागना 2024 में पहली बार विधायक चुने गए हैं |

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें