फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जय जय अंबे जय कात्यायनी...से गूंजा प्राचीन पथवारी माता मंदिर, मंदिर के बाहर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नहीं

पलवल शहर में नवरात्र के छठे दिन भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर बाजार स्थित प्राचीन पथवारी देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां विशेष भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में स्थानीय भजन गायकों ने जय मां कात्यायनी और अंबे जगदंबे जैसे भक्तिमय गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बन गया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और मां के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महन्त पंडित संजय भारद्वाज ने बताया कि नवरात्रों में रोजाना कीर्तन दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक व सायं 7:30 से 9:30 बजे तक किया जा रहा। साथ ही श्री दुर्गा सेवा मण्डल ट्रस्ट व मण्डी पंचायत धर्मार्थ ट्रस्ट पलवल की ओर से रविवार को माता नवरात्रों की नवमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन, छप्पन भोग, इत्र वर्षा माता की चौकी और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित भजन में पवन, मुकेश तायल, दिनेश, उमेश गोयल, रिषभ गर्ग समेत महिलाएं मौजूद रहीं। भारी भीड़ के बावजूद मंदिर के बाहर पुलिस प्रशासन की कोई व्यवस्था नहीं दिखी। मीनार गेट सेे लेकर कमेटी चौक तक यातायात अव्यवस्थित रहा। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण श्रद्धालु असुविधा महसूस कर रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें