प्रदूषण के चलते बिगड़ती स्थिति को काबू करने के लिए दिल्ली में ग्रैप-2 लागू कर दिया गया है। दिल्ली में पॉल्यूशन के चलते हवा जहरीली हो रही है। इसी वजह से 15 साल पुराने डीजल वाहनों की दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी लग दी है। जिसके चलते डिपो के पास मौजूद बीएस 4 की 21 बसों को भी खड़ा कर दिया। इन बसों में से एक या दो को गांव के रूटों पर चलाया जा रहा है। बल्लभगढ़ बस डिपो के पास कुल 158 बस है। जिसमें किलो मीटसर स्कीम वाली बसें भी शामिल है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए 23 अक्तूबर को ग्रेप दो लागू कर दिया है।