फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 15 May 2026 06:45 PM IST

बल्लभगढ़। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले मृतक को बातचीत के बहाने घर से बुलाया और फिर उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंककर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (50) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और वर्तमान में फरीदाबाद के सारंग चौपाल स्थित ठाकुर मोहल्ला में परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। वह एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें