बल्लभगढ़। सेक्टर तीन स्थित सरकारी स्कूल का शुक्रवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और आधारभूत ढांचे का जायजा लिया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल स्टाफ भी मौजूद रहे।