फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजधानी दून में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट युवा सीएम आवास कूच करने पहुंचे

राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगार संघ सीएम आवास कूच करने पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में युवा राजधानी के गांधी पार्क में एकत्रित हुए। यहां से युवाओं की भीड़ ने सीएम आवास कूच के लिए हुंकार भरी। इस दौरान प्रदर्शनकारी युवाओं को रोकने के लिए भारी पुलिस भी तैनात रहा। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पांच वर्ष की आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो राज्य स्थापना दिवस पर बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री आवास का कूच करने ठानी।  शनिवार को गांधी पार्क में धरने पर बैठे बेरोजगार युवाओं ने ली शपथ ली थी। वहीं, इस मौके पर उन्होंने करो या मरो रैली का ऐलान भी किया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले सुबह बेरोजगार युवा गांधी पार्क पर एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी युवाओं ने कहा, पिछली भर्ती में सरकार ने आश्वासन दिया था कि आगामी भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया। इससे युवाओं में भारी रोष है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें