देहरादून: वैली ऑफ वर्ड्स-शब्दावली कला व साहित्य महोत्सव का 9वें संस्करण का उद्घाटन हुआ। 25 और 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल में शहर साहित्य, कला, संवाद, कार्यशालाओं और प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा। राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित होने वाले महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने हमारी ताकत देखी। देवभूमि में इस फेस्टिवल का आयोजन होना साहित्य प्रेमियों के साथ युवाओं के लिए एक मौका है अपनी कला का प्रदर्शन करने का। इस मौके पर महोत्सव के निदेशक व पूर्व आईएएस डॉ. संजीव चोपड़ा, डॉ. तान्या सैली बख्शी आदि मौजूद हैं।