सुपर वीकेंड पर ऋषिकेश में सुबह से आठ बजे से सड़कों पर वाहनों को दबाव हो गया था। 11 बजे बाद दिल्ली हरियाणा, राजस्थान और अन्य राज्यों के वाहनों के आने और शुक्रवार को यहां आए पर्यटकों के वापस जाने से नेपाली फार्म से बाइपास मार्ग, इंद्रमणि बडोनी चौक, ब्रह्मानंद मोड, तपोवन तिराहा, ब्रह्मपुरी तक वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लगी रही। वाहनों के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस मुनिकीरेती को पर्वतीय क्षेत्रों से आ रहे वाहनों को ब्रह्मपुरी से लक्ष्मणझूला, पशुलोक बैराज, चीला होते हुए हरिद्वार भेजना पड़ा। पर्वतीय क्षेत्रों से देहरादून जानी वाली कारों को इस रूट पर पशुलोक बैराज से आईडीपीएल गोलचक्कर, कैनाल गेट, भट्टोंवाला, इंद्रमणि बडोनी चौक और कैनाल गेट से श्यामपुर पुलिस चौकी से नेपाली फार्म से देहरादून की ओर भेजा गया।