फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड ट्रैफिक से ऋषिकेश जाम, हाईवे तक लंबी कतारें

Renu Saklani Updated Sat, 21 Mar 2026 06:49 PM IST

वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से वाहनों की भारी आमद के कारण ऋषिकेश में जाम जैसी स्थिति बन गई है। इंद्रमणि बडोनी चौक से एआरटीओ कार्यालय तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लगा है। इसी तरह इंद्रमणि बडोनी चौक से पुराने आरटीओ कार्यालय, ढालवाला तक भी वाहन रेंगते नजर आए। ब्रह्मानंद मोड़ भद्रकाली से आगे भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कैलाश गेट से रामझूला और तपोवन तक सड़क पूरी तरह वाहनों से पैक रही। यातायात पुलिस लगातार वाहनों को निकालने में जुटी है, लेकिन भारी दबाव के चलते स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें