फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून अरुणिमा प्रदर्शनी में असम, नागालैंड के उत्पाद छाए

रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jan 2025 02:49 PM IST

देहरादून कैंट रोड स्थित एक गार्डन में ट्राईफेड की ओर से आयोजित अरुणिमा प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों ने जनजातीय उत्पादों की खरीदारी की। प्रदर्शनी 12 जनवरी तक चलेगी। इसमें उत्तराखंड के अलावा असम, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर और सिक्किम के कारीगरों ने 50 स्टॉल लगाए हैं। जनजातीय कारीगरों की प्रतिभा को बढ़ावा देने और उनकी कला को संरक्षित रखने के उद्देश्य से आयोजित प्रदर्शनी में मंगलवार को लोगों ने खूब खरीदारी की। इसमें ऊनी टोपी, ऊनी कोट, जुराब, कॉटन साड़ी, कुर्ती, रेशम की साड़ी समेत कई उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके साथ ही काले चावल, पहाड़ी दाल को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें