मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम के भूमि अनुभाग की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जाए। फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि अतिक्रमण के नाम किसी निर्दोष को भी परेशान ना किया जाए। मेयर ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में सड़कों फुटपाथ या नगर निगम की भूमि पर अतिक्रमण मिलता है तो इसके लिए सीधे तौर पर नगर निगम के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। मेयर ने भूमि अनुभाग के अधिकारियों से यह भी रिकॉर्ड मांगा कि नगर निगम की कुल कितनी संपत्तियों पर वर्तमान में कब्जा है और पिछले एक साल में कितनी भूमि को भूमाफियों से कब्जा मुक्त किया गया है।