पहाड़ों की रानी मसूरी में विजयदशमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर लंढौर से गांधी चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं की दस झांकियों और दो सांस्कृतिक झांकियों ने आकर्षण बिखेरा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मालरोड पर जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, रावण दहन कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग गांधी चौक पर जुटने लगे।