फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को स्पीकर ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ, सीएम धामी भी रहे मौजूद

रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:05 PM IST

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में केदारनाथ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। केदारनाथ विधानसभा के चुनावी इतिहास में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल पहली ऐसे उम्मीदवार बनीं है, जिन्हें सबसे अधिक मत मिले हैं। तीसरी बार विधायक चुनीं गई आशा ने अब तक की दूसरी बड़ी जीत भी हासिल की है। केदारनाथ विस में छह चुनावों में पांच बार मतदाताओं ने महिला प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें