फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जौलीग्रांट में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के त्रिवर्षीय चुनाव के लिए मतदान

रेनू सकलानी Updated Mon, 25 Nov 2024 01:20 PM IST

जौलीग्रांट के एक वैडिंग पॉइन्ट में जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के त्रिवर्षीय चुनाव को मतदान शुरू हो चुका है। जिसमें कुल 688 शिक्षक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान के लिए मतदाता को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का सदस्य होना चाहिए। लगातार तीन वर्ष तक सदस्यता होनी चाहिए। वहीं मतदाता के पास शिक्षक संघ द्वारा जारी पहचान पत्र होना चाहिए। चुनाव अधिकारी श्याम सिंह सरियाल ने कहा कि मतदान के बाद आज शाम तक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। पिछला चुनाव तीन साल पहले नैनीताल में किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें