हिमालय कलाकार कल्याण समिति के सदस्य अपनी मांगों को लेकर परेड ग्राउंड से पारंपरिक ढोल-दमाऊ बजाते हुए सोमवार को संस्कृति मंत्री के आवास की ओर कूच कर गए। कलाकारों ने नियमित मानदेय, कल्याण कोष और सांस्कृतिक संरक्षण की मांग उठाई। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।