फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को डीएम ने किया सम्मानित

बच्चों में लिखने और पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अमर उजाला की ओर से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके विजेता छात्रों को आज डीएम द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 47 विद्यालयों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। एसजीआरआर विश्वविद्यालय पटेलनगर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में प्रत्येक विद्यालय की ओर से चयनित श्रेष्ठ पांच छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद दो चरणों में कॉपियों को जांचा गया था। पहले चरण में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अपने श्रेष्ठ पांच छात्रों का चयन किया गया था। इसके बाद सभी विद्यालयों से चयनित श्रेष्ठ पांच छात्रों की कॉपी अमर उजाला की ओर से जांची गई थी। अंत में शिक्षाविद् डॉ. दिव्या नेगी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई और प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के छात्रों का चयन किया था। प्रतियोगिता में सात छात्रों का सांत्वना पुरस्कार के लिए भी चयन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें