देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीएमआई चौक से कार्यक्रम स्थल तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए।