फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर चोर; रात में बंद घरों की ऐसे करता था रेकी, तरकीब देख पुलिस भी हैरान, घटनाओं का किया खुलासा

देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक शातिर को गिरफ्तार कर दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (34) के रूप में हुई है, जिसके पास से लगभग 15 लाख रुपये की चोरी की गई ज्वैलरी और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराधी बेहद शातिर है और सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए मुख्य मार्गों की जगह खाली प्लॉट, बागानों और घरों की छतों का इस्तेमाल करता था। वह रात में बंद घरों की रेकी करते समय अपने साथ एक पेट्रोल का डिब्बा रखता था, ताकि पकड़े जाने पर वह पेट्रोल चोरी करने का बहाना बना सके। पूछताछ में उसने एक महीने पहले सरस्वती विहार में भी चोरी के इरादे से एक घर में घुसने और छेड़खानी की बात कबूली है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें