फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : देहरादून एयरपोर्ट पर विमान के अंदर बम मिलने की सूचना थी फर्जी, मामले में मुकदमा दर्ज

देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी निकली। मामले में कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम मिलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया था। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई। मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट में बम होने की  फर्जी/ भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई। उक्त पोस्ट के तथ्यों की जांच करने पर पोस्ट फर्जी व भ्रमक पाई गई। सीआईएसएफ यूनिट एएसजी देहरादून के उप कमांडेट/कासो एनपीएस मुंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें