फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस... हरिद्वार पहुंची उर्मिला सनावर, एसओजी ऑफिस में पूछताछ के लिए ले जाया गया

रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jan 2026 02:39 PM IST

अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार पहुंची। सनावर को एसओजी ऑफिस में अंदर पूछताछ के लिए ले जाया गया। उर्मिला सनावर का सोशल मीडिया पर बुधवार को एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्मिला ने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक पुलिस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूछताछ की। जिसमें मैंने पूरा सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही जो भी साक्ष्य थे वो भी उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि अंकिता के साथ न्याय होना चाहिए क्योंकि वो पूरे देश की बेटी थी। उसके लिए भले ही सीबीआई या कोई अन्य उच्च स्तरीय जांच क्यों न करानी पड़े। अगर मेरा नार्को टेस्ट कराने की जरूरत हो तो उसके लिए तैयार हूं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें