फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायगढ़ में कपड़े उतरवाकर बेल्ट से पिटाई का मामला, मुख्य आरोपी 'रावण' को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Digvijay Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 06:04 PM IST

रायगढ़ जिले में दो दिन पहले सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक शख्स दो लोगों को अपने कार्यालय बुलाकर उन्हें बंधक बनाकर निवस्त्र करके बेल्ट से जमकर उनकी पिटाई करते नजर आया। इस मामले में 9 दिसंबर को एक पीड़ित ने एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए जहां कल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जूलुस निकाला वहीं आज मुख्य आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नं. 34 में रहने वाले रमेश साहू पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया था कि 04 दिसंबर को उसने जूटमिल थाने में बंटी उर्फ रावण के खिलाफ ऑफिस में बंधक बनाकर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी जूटमिल पुलिस ने इस मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार फोन करके धमकाया जा रहा है। इस शिकायत के अलावा वायरल वीडियो को रायगढ़ पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर शहर के अलग-अलग मोहल्लों में दबिश देकर कल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए थाने से उनका जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश करते हुए उन्हें जेल भेजा था और फरार मुख्य आरोपी सहित उनके दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इसी बीच बुधवार की दोपहर रायगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी को बंटी साहू उर्फ रावण को जूटमिल क्षेत्र में स्थित एफआईआई गोदाम के पास से गिरफ्तार कर पैदल थाने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कल आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए थाने से उसका भी जुलूस निकाला जाएगा। ताकि अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ बना रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें