फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में हिन्दू संगठनों ने बांग्लादेश के खिलाफ की नारेबाजी, रैली निकालकर किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर में कई स्थानों पर आक्रोशित हिन्दू युवाओं ने बांग्लादेश झंडा पैरों तले कुचलकर विरोध दर्ज कराया। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही। मौका था गीता जयंती पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के शौर्य प्रदर्शन का। हर वर्ष इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन के द्वारा किए जाते है। हालही में बांग्लादेश में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए कोरबा में नाराजगी है। इसलिए चौक चौराहे पर बांग्लादेश के झंडे को कुचला गया। काफी संख्या में हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सुभाष चौक स्थित दशहरा मैदान में एकत्रित हुए इसके बाद एक साथ ताल में ताल मिलाकर रैली निकालते हुए प्रदर्शन किया।विहिप और बजरंग दल के शौर्य प्रदर्शन का कुछ जगह महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुभाष चौक, निहारिका घंटाघर, बुधवार और घोड़ा चौक के पास बांग्लादेश झंडा बनाया गया था जिसको पैरों तले कुचलते हुए सभी आगे बढ़े।पंप हाउस कॉलोनी मैदान में सभा के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। बजरंग दल के जिला संयोजक राना मुखर्जी ने बताया कि बजरंग दल के द्वारा संपूर्ण देश भर में शौर्य संचलन निकाला जाता है इसी के तहत कोरबा में भी यह रैली निकाली गई। हिंदू विरोधी याद रखें की बजरंग दल क्या कर सकती है। हजार की संख्या में बजरंगी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। हिंदुओं को लेकर बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है तीन बच्चों को जिंदा जलाया गया वहीं इससे पहले एक को जला दिया गया था इसलिए सभी जगह बांग्लादेश का झंडा बनाकर उन्हें कुचला जा रहा है और बताया जा रहा है कि हिंदू सब एक है अगर किसी के ऊपर अब अत्याचार हुआ तो वह लड़ने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें