फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: मुरली होटल के सांभर में मिला कीड़ा, खाद्य विभाग ने होटल बंद करने का दिया नोटिस

Fri, 13 Nov 2026 08:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

कोरबा जिले के कटघोरा स्थित प्रसिद्ध मुरली होटल में आज सुबह परोसे गए सांभर में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राहक जब नाश्ता कर रहे थे, तभी सांभर में कीड़ा तैरता हुआ दिखा। घटना का वीडियो ग्राहकों ने बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कटघोरा के मुख्य मार्ग स्थित मुरली होटल में सुबह ग्राहकों की भीड़ थी। कई ग्राहक डोसा और सांभर का ऑर्डर देकर नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान एक ग्राहक की प्लेट में परोसे गए सांभर में कीड़ा मिला। यह देखकर ग्राहक दंग रह गए और अन्य ग्राहकों को दिखाया। देखते-ही-देखते होटल में हड़कंप मच गया और कई ग्राहक खाना छोड़कर बाहर निकल गए। होटल के कर्मचारियों ने भी सांभर में कीड़ा होने की बात स्वीकार कर ली। कुछ दिन पहले एनटीपीसी स्थित लक्ष्मी डेयरी के सांभर-वड़ा में भी कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। लगातार ऐसी घटनाओं से होटलों की साफ-सफाई और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

खाद्य विभाग की कार्रवाई
वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम हरकत में आई। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत के नेतृत्व में टीम कटघोरा पहुंची। टीम ने मुरली होटल के साथ ही शारदा स्वीट्स का भी निरीक्षण किया। शिकायत के आधार पर मुरली होटल का निरीक्षण किया गया और सांभर का नमूना जांच के लिए लिया गया।

होटल बंद करने का नोटिस
निरीक्षण के दौरान होटल में अस्वच्छ स्थिति पाई गई। खाद्य अधिकारी विकास भगत ने बताया कि एफएसएसएआई के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस कारण मुरली होटल प्रतिष्ठान को आगामी आदेश तक बंद करने का नोटिस दिया गया है। होटल के क्रय-विक्रय पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्राहकों ने प्रशासन से जिले के सभी बड़े होटलों और भोजनालयों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें