फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: कोरबा के प्रेम नगर में मिला मगरमच्छ का बच्चा, लोगों में दहशत; वन विभाग को सूचना

Mon, 02 Nov 2026 04:21 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

कुसमुंडा क्षेत्र के प्रेम नगर में खोलार नाले से लगे रेलवे पटरी के पास मगरमच्छ का बच्चा देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों की मदद से वार्ड पार्षद प्रेम साहू ने साहस दिखाते हुए मगरमच्छ के बच्चे को बोरे में सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सूचना दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 65 भैरोताल के प्रेम नगर इलाके में खोलार नाले के पास देर रात स्थानीय लोगों ने एक छोटे मगरमच्छ को घूमते हुए देखा। अचानक मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर क्षेत्र के पार्षद प्रेम साहू मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित पकड़ लिया। पार्षद प्रेम साहू ने बताया कि वार्ड 65 भैरोताल में मगरमच्छ का बच्चा देखा गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में एक मगरमच्छ निकला था, जिसकी रेलवे पटरी पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। ऐसे में आशंका है कि आसपास कोई बड़ा मगरमच्छ भी मौजूद हो सकता है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है।

पढ़ें: महादेव सट्टा एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ की कोर्ट में पेशी, कल ओमान से भारत लेकर आई थी सीबीआई वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। पार्षद ने विभाग से पूरे क्षेत्र की जांच करने की अपील की है। उन्होंने आशंका जताई कि मगरमच्छ का बड़ा बच्चा आसपास ही हो सकता है। साथ ही वार्डवासियों से अपील की है कि कुछ दिनों तक नदी-नाले में जाने से बचें, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका न रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिला था। लगातार मगरमच्छ के बच्चे और बड़े मगरमच्छ के देखे जाने से लोगों में दहशत है। खोलार नाला हसदेव नदी से जुड़ा हुआ है, जहां अक्सर मगरमच्छ देखे जाते हैं। बरसात के बाद पानी का स्तर बढ़ने से मगरमच्छ नाले के रास्ते रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। फिलहाल वन विभाग द्वारा मगरमच्छ के बच्चे को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी जांच की जा रही है। उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसे छेड़ें नहीं और तत्काल विभाग को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें