फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक साहब... इधर भी ध्यान दें: जगदलपुर में जर्जर सड़क दे रही जख्म, बीती रात फंस गई 108 एंबुलेंस

अनुज कुमार Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 AM IST

कोंडागांव से नारायणपुर मार्ग में बन रहे एनएच 130 में बारिश के चलते मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जिसके कारण बीती रात को एक 108 एम्बुलेंस भी फंस गई, इस घटना के बाद वहां मौजूद पार्षद के द्वारा एम्बुलेंस में फंसे मरीज को दूसरे वाहन की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। बता दें कि नारायणपुर एनएच 130 डी सड़क ठेकेदार की लापरवाही के चलते परेशानी का कारण बन चुकी है। इस परेशानी के चलते बीती रात को मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एम्बुलेंस भी कीचड़ में जा फंसी, नारायणपुर-कोंडागांव मार्ग पर निर्माणाधीन एनएच 130-डी के तहत बारिश के मौसम में सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे पूरे मार्ग पर कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इसी कीचड़ में एक एंबुलेंस फंस गई। जिसमें गंभीर मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। बाद में काफी मशक्कत के बाद मरीज को दूसरी निजी गाड़ी में बैठाकर अस्पताल भेजा गया। वहीं मौके पर मौजूद पार्षद विजय सलाम ने यह भी कहा कि प्रशासन को निर्माण कार्य की समयसीमा तय करते समय मौसम की स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। बारिश के मौसम में सड़क निर्माण कार्य नहीं होने के कारण अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें