जगदलपुर के दरभा थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदावाड़ा में गुरुवार की सुबह नदी में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेना की बचाव टीम पहुंची, जहां घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए दरभा थाना प्रभारी ने बताया कि छिंदावाड़ा निवासी मोटरू कश्यप 70 वर्ष गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूरी स्थित नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। जहां नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। इस दौरान बुजुर्ग की डूबने से मौत हो गई। बुजुर्ग जब अपने घर काफी देर तक नहीं पहुंचे तो परिज उसे खोजते हुए नदी तक पहुंच गए। जहां बुजुर्ग के कपड़े देख घटना के बारे में अंदेशा हुआ। जहां नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल के द्वारा बचाव दल को भेजा गया, जहां घंटों की मशक्कत के बाद शव को खोज निकाला गया।